WhatsApp Support
TDL Products

TDL Customization for TallyPrime — Accurate Digital Services

TallyPrime बहुत कुछ built-in करता है, पर हर business की अपनी आदतें, formats और controls होते हैं। TDL Customization से हम TallyPrime में वो जोड़ते हैं जो आपके काम के लिए ज़रूरी है और built-in में नहीं है: invoice और documents, management reports, user controls, reminders, Excel import और दूसरे systems से integration। Accurate Digital Services (Prakash Kumar Bengani, authorized Tally partner, 20+ साल का अनुभव, source-code level TDL) पूरे India में यह काम करता है।

हमारा पहला नियम: पहले built-in

TallyPrime हर release में नई चीज़ें जोड़ता है। 7.1 में ready-made Invoice Print Templates आए हैं (logo, watermark, header/footer, terms), जिनके लिए पहले TDL लिखवानी पड़ती थी। Excel import Release 4.0 से built-in है, WhatsApp/e-mail sharing Alt+M से, Edit Log, Dashboard, GST reports, IMS, XML/ODBC integration: सब पहले से हैं।

इसलिए हर requirement पर हम पहले यह बताते हैं कि TallyPrime में built-in क्या है और कैसे configure होगा। TDL सिर्फ़ उस gap के लिए जो सच में बचता है। इससे आपका खर्च भी बचता है और upgrade पर झंझट भी कम होती है।

Custom TDL कब सही है

Situation Built-in काफ़ी Custom TDL सही
Invoice design 7.1 templates से logo, terms, colours Industry-specific columns, अलग layout, extra fields
Reports F12, Alt+C, Columnar, Save View, Dashboard Combined MIS, custom fields पर analysis, fixed format
Data import Alt+O Excel import, mapping templates बहुत custom file structure, pre-import validation
Security Security Control, User Roles, Edit Log Rate, back-date, amount limit जैसे field-level rules
Communication Alt+M e-mail/WhatsApp, reminder letters Automatic alerts, SMS, scheduled reminders
Integration XML over HTTP, ODBC JSON, auto-push, external API, custom fields

हम क्या बनाते हैं

Invoice, documents और printing

Control और security

Reminders और alerts

Reports, MIS और dashboard

Data import और integration

आपकी requirement इनमें से किसी में fit नहीं होती? कोई बात नहीं, ज़्यादातर काम ऐसे ही आते हैं। Requirement बताइए, हम बताएंगे कि TDL से हो सकता है या नहीं।

काम कैसे होता है

1. Requirement

WhatsApp पर आपका format, screenshot या voice note। ज़रूरत हो तो छोटी call। हम built-in options पहले बताते हैं, फिर scope तय करते हैं।

2. Quote और sample/demo

Scope साफ़ होने पर quote। फिर sample company पर TDL बनाकर demo; आपके बदलाव इसी stage पर होते हैं।

3. Delivery और install

Approval के बाद आपके system, TallyPrime Server या Tally on Cloud पर load करते हैं, आपके data पर check करते हैं और users को इस्तेमाल दिखाते हैं।

4. Support

Error, छोटे बदलाव और नए TallyPrime release पर compatibility check के लिए WhatsApp support।

Timeline requirement पर depend करती है: एक field या print बदलाव जल्दी हो जाता है, जबकि integration या कई reports वाले काम में testing का समय ज़्यादा लगता है। Quote के साथ expected timeline बताते हैं।

Requirement कैसे भेजें

क्या भेजें क्यों
Sample format (Excel, PDF, फोटो या हाथ से बना layout) Output कैसा दिखना चाहिए, यह सबसे जल्दी समझ आता है
Problem एक-दो lines में “हर महीने 3 घंटे MIS में जाते हैं” से सही solution चुनना आसान
TallyPrime release और license (Silver/Gold) Compatibility और multi-user behaviour
पहले से loaded TDLs (Ctrl+Alt+T से list) दूसरी TDL से टकराव न हो
कौन use करेगा, कितनी बार Controls, speed और design पर असर

असली company data भेजना ज़रूरी नहीं; dummy figures या screenshots काफ़ी हैं। Data चाहिए हो तो हम पहले बताएंगे कि क्यों।

TDL को समझने के लिए guides

TDL load करते समय error आए तो TDL errors guide देखें।

Common Mistakes

✕

हर छोटी ज़रूरत के लिए अलग TDL

कई अलग-अलग sources की TDLs एक साथ load होने पर टकराव और slow performance आम है। Loaded TDLs की list रखें और एक source से maintained customization बेहतर है।

✕

Upgrade से पहले TDL test न करना

नया release install किया और invoice print बिगड़ गया। Upgrade से पहले backup लें और TDL को test company पर check करें।

FAQ

TDL customization kya hota hai?
TDL (Tally Definition Language) TallyPrime की अपनी development language है। इससे TallyPrime में नए fields, invoice formats, reports, controls और integrations जोड़े जाते हैं, बिना TallyPrime के core को बदले। TDL file load होती है और हटाने पर TallyPrime अपने original रूप में आ जाता है।
Is custom TDL safe for my Tally data?
सही तरीके से लिखी और पहले test company पर check की गई TDL safe है। Reports वाली TDL सिर्फ़ data पढ़ती है। Data बदलने वाली TDL (import, integration) से पहले backup ज़रूरी है। हमेशा भरोसेमंद source से ही TDL लें।
TDL customization की cost कितनी है?
कोई fixed rate नहीं होता; cost requirement की complexity, fields/reports की संख्या, integration और testing पर depend करती है। Requirement भेजें, quote WhatsApp पर देते हैं।
Will my TDL work after TallyPrime upgrade?
ज़्यादातर TDLs नए release पर चलती हैं, पर हर upgrade से पहले test company पर check करना चाहिए। 7.1 जैसे releases में built-in features (जैसे Invoice Print Templates) आने पर कभी-कभी custom TDL की ज़रूरत ही खत्म हो जाती है।
Tally.ERP 9 की पुरानी TDL TallyPrime में चलेगी?
कई TDLs चल जाती हैं, पर TallyPrime का interface अलग होने से कुछ को re-work करना पड़ता है, खासकर invoice और screen वाली TDLs। पहले test करें; ज़रूरत हो तो हम migrate करते हैं।
WhatsApp पर पूछें

Related: सभी TDL solutions · Tally Sales, Support & Customization · TallyPrime 7.1 में नया क्या

Tally या digital growth में help चाहिए?

Accurate Digital Services — Tally Accounting Software (sales · support · customization) · Local & SEO Services · WhatsApp Business API · SMS & RCS Messaging. पूरे India में।

WhatsApp पर पूछें या call: +91 93111 67841
💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database