Custom TDL vs Tally Add-ons vs Plug-ins — आपके लिए कौन-सा सही?
तीनों से TallyPrime की क्षमता बढ़ती है, पर फ़र्क यह है कि बनाता कौन है और किसके लिए: Tally Plug-ins Tally Solutions का built-in हिस्सा हैं, TallyShop add-ons Tally Partners के ready-made products हैं, और custom TDL सिर्फ़ आपके business के लिए लिखी जाती है। Common ज़रूरत हो तो पहले built-in और ready add-on देखें; process आपका अलग हो तो custom TDL।
तीनों की सीधी तुलना
| Point | Tally Plug-ins | TallyShop Add-on | Custom TDL |
|---|---|---|---|
| कौन बनाता है | सिर्फ़ Tally Solutions | Authorised Tally Partners | Developer / Tally Partner |
| किसके लिए | सभी TallyPrime users | एक जैसी ज़रूरत वाले कई users | सिर्फ़ आपका business |
| Install | TallyPrime 5.0+ में पहले से | License के साथ deploy (account TDL जैसे) | Local TDL (F4) या account TDL |
| कहाँ manage | F1 → Tally Plug-Ins | Ctrl+Alt+T → TDL Management | Ctrl+Alt+T → TDL Management |
| बदलाव | नहीं | सिर्फ़ उसका developer | आपकी requirement पर |
| कब सही | Loan, B2B payments जैसी Tally services | Common feature, जल्दी चाहिए | Process अलग, format/report खास |
Tally Plug-ins — built-in, कुछ लगाना नहीं
TallyPrime 5.0 से Tally ने कुछ services plug-in के रूप में अंदर ही दी हैं — जैसे TallyCapital (credit report देखना, business loan apply करना) और 6.0 से Bharat Connect for Business। ये license serial से जुड़ी होती हैं और उस license की सभी companies में दिखती हैं। F1 (Help) → Tally Plug-Ins में इनका status दिखता है और ज़रूरत न हो तो Opt-Out कर सकते हैं। ध्यान रहे, कोई दूसरा developer “Tally Plug-in” नहीं बना सकता — अगर कोई ऐसा दावा करे, तो वह असल में add-on या TDL है।
TallyShop Add-ons — ready-made, जल्दी
TallyShop Tally का official marketplace है, जहाँ partners के बनाए add-ons मिलते हैं। फ़ायदा: product तैयार है, कई लोग इस्तेमाल कर चुके हैं, अक्सर trial भी मिलता है। Add-ons का Silver और Gold edition होता है, जो आपके TallyPrime license से match होना चाहिए। Renewal लेने पर updates और support मिलते रहते हैं। कमी: add-on सबके लिए बना है — आपकी 80% ज़रूरत पूरी करेगा, बाकी 20% के लिए उसका developer ही बदलाव कर सकता है।
Custom TDL — आपके हिसाब से
जब आपका invoice layout, approval process या MIS report बाकी सबसे अलग हो, तब custom TDL सही है। Developer आपकी requirement समझकर उसी हिसाब से fields, reports और controls बनाता है। फ़ायदा: exact fit, आगे बदलाव भी संभव। ध्यान रखें: requirement साफ़ लिखकर दें, demo लेकर approve करें, और source/TCP कहाँ रहेगा यह पहले तय करें। Effort किन बातों पर depend करता है, वह यहाँ समझाया है।
कैसे तय करें — 4 सवाल
- क्या TallyPrime 7.x में यह built-in है? Invoice templates, WhatsApp/e-mail sharing, Excel import, Edit Log — पहले यह देखें।
- क्या कोई Tally Plug-in यह करता है? F1 → Tally Plug-Ins देखें।
- क्या TallyShop पर ready add-on है और trial में 90% काम हो रहा है? तो add-on लें।
- बाकी सब fail? तब custom TDL बनवाएँ।
Add-on और custom TDL एक साथ बिना test चलाना
दोनों एक ही screen (जैसे sales invoice) बदलें तो टकराव हो सकता है। नई TDL लगाने से पहले बताएँ कि कौन-से add-ons पहले से loaded हैं — Ctrl+Alt+T का screenshot developer को दें।
Gold license पर Silver edition का add-on लेना
Edition license से match न हो तो add-on ठीक से नहीं चलेगा। खरीदने से पहले अपना TallyPrime edition confirm करें।
“Plug-in” के नाम पर unknown file लगाना
Official plug-ins सिर्फ़ Tally बनाती है और वे पहले से अंदर होते हैं। कोई “plug-in” file भेजे तो वह TDL है — source की जाँच करें।
FAQ
What is the difference between TDL and add-on in Tally?
Tally Plug-ins क्या हैं, क्या ये add-on हैं?
TallyShop add-on खरीदने से पहले try कर सकते हैं?
Ready add-on mein thoda badlaav karwa sakte hain?
Silver license पर add-on चलेगा?
Add-on लें या custom TDL बनवाएँ — अपनी requirement बताइए, हम ईमानदारी से बताएँगे कि built-in से काम चलेगा या नहीं।
WhatsApp पर पूछेंRelated: TDL Customization Services · TDL क्या है · Loaded TDL Check करें