WhatsApp Support

Retail Shop के लिए TallyPrime — Billing, Stock और GST का पूरा Setup

Retail shop के लिए TallyPrime का सबसे बड़ा फ़ायदा है — counter पर बना हर bill एक साथ cash, stock और GST तीनों को update कर देता है। POS Invoice से तेज़ billing, barcode से सही item, price levels से सही rate और शाम को एक click में cash व stock की स्थिति — बस setup एक बार ठीक से होना चाहिए।

Kirana, garment showroom, mobile shop, hardware या medical store — हमने 20+ साल में हर तरह की दुकान का Tally setup किया है। ज़्यादातर दुकानों में समस्या software की नहीं, setup की होती है: item master अधूरा, GST rate गलत, और cash का हिसाब शाम को अंदाज़े से। यह guide उसी को ठीक करती है।

Retail के लिए कौन से TallyPrime features ज़रूरी हैं

ज़रूरत TallyPrime feature कहाँ सीखें
Counter पर तेज़ bill POS Invoice (Sales voucher type, Use for POS invoicing = Yes) POS Invoice guide
Scan करके item चुनना Barcode scanner + item का part no./alias Barcode in TallyPrime
Retail और wholesale अलग rate Price Levels + Price List Price List
Offer / discount Item-wise discount column या discount ledger Discount entry
Bill WhatsApp पर भेजना Invoice share (WhatsApp/E-mail) Invoice share
Stock मिलान Physical Stock voucher Physical Stock

हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका के अध्याय 12 में Sales, POS और WhatsApp invoice का पूरा practical है; Inventory masters अध्याय 10 में।

Masters: ledgers और stock items कैसे बनाएं

Retail में कम ledgers और साफ़ stock items — यही नियम है। एक typical दुकान के लिए:

Ledger Group Note
Sales (GST rate-wise या एक ledger) Sales Accounts GST rate item पर हो तो एक sales ledger काफ़ी
Purchase Purchase Accounts Supplier bill इसी में
Output CGST / SGST, Input CGST / SGST Duties & Taxes GST ledgers बनाना
Cash, Bank (UPI/card आने वाला account) Cash-in-Hand / Bank Accounts UPI की रकम bank ledger में
Round Off, Discount Allowed Indirect Expenses Bill में paisa adjust के लिए

Stock item में HSN, GST rate, unit और MRP/rate एक बार सही डाल दिए तो counter पर कुछ सोचना नहीं पड़ता। Garment या footwear में size/colour हो तो हर variant अलग item बनाएं या stock category use करें — “Shirt” नाम का एक item बनाकर सब उसमें billing करने से stock कभी नहीं मिलेगा।

रोज़ का workflow — सुबह से शाम

  1. Purchase entry उसी दिन — माल आते ही Purchase voucher (F9) करें, वरना billing में negative stock आएगा।
  2. Counter billing — POS Invoice में item scan, quantity, payment mode। Customer GSTIN दे तो डालें, नहीं तो B2C।
  3. Expense — चाय-पानी, बिजली, salary advance जैसे खर्च Payment voucher (F5) से।
  4. शाम का cash मिलान — Cash ledger का closing balance गल्ले से मिलाएं। अंतर हो तो उसी दिन ढूंढें।
  5. Backup — दुकान बंद करने से पहले backup या scheduled backup चालू रखें।

Retail owner को कौन सी reports रोज़/हफ़्ते देखनी चाहिए

Report क्या बताती है कब देखें
Day Book आज के सारे bills और payments रोज़ शाम
Cash / Bank ledger गल्ला और UPI receipts रोज़ शाम
Stock Summary Item-wise बचा माल और value हफ़्ते में
Reorder Status Reorder level से नीचे गए items Purchase order से पहले
Sales Register महीने की बिक्री का trend महीने के अंत में

Reorder Status तभी काम की है जब stock items में reorder level डाला गया हो। Dead stock पकड़ने के लिए Stock Summary में quantity के साथ last sale date देखने की आदत डालें।

GST points जो retail में ज़्यादा गड़बड़ होते हैं

कब custom TDL काम आती है

Standard TallyPrime से ज़्यादातर दुकान चल जाती है। TDL तब सोचें जब: barcode label छापने हों, bill format में loyalty points या “You saved ₹X” चाहिए, या owner को एक screen पर आज की बिक्री-cash-stock का dashboard चाहिए। ऐसे काम हम TDL customization से करते हैं।

Common Mistakes

✕

एक “General Item” में सारी billing

इससे bill तो बन जाता है पर stock, margin और HSN summary सब बेकार। हर बिकने वाले item (या variant) का अलग master बनाएं।

✕

UPI की रकम cash में डालना

शाम को गल्ला कम दिखेगा और bank reconciliation नहीं मिलेगा। UPI/card receipt हमेशा bank ledger में allocate करें।

✕

Negative stock warning को skip करना

इसका मतलब purchase entry छूटी है या गलत item बिका। Warning आते ही वजह ढूंढें — देखें Negative stock warning।

FAQ

Kya retail shop ke liye TallyPrime Silver kaafi hai?
अगर billing और accounts एक ही computer पर एक व्यक्ति करता है तो Silver काफ़ी है। दो counter या billing के साथ अलग accountant हो तो Gold चाहिए, क्योंकि Silver में एक समय में एक ही user काम कर सकता है।
Can I use a barcode scanner with TallyPrime POS?
हाँ। Normal USB barcode scanner keyboard की तरह काम करता है, इसलिए POS Invoice में item field पर scan करने से item चुना जाता है। Barcode label printing के लिए अक्सर TDL या label software लगता है।
Walk-in customer ka naam na ho to bill kaise banayen?
POS Invoice में Party A/c Name में Not Applicable या Cash ledger रखकर bill बनाया जा सकता है। ऐसी बिक्री GSTR-1 में B2C में जाती है, इसलिए customer का GSTIN हो तो उसे ज़रूर डालें।
Cash aur UPI dono mein payment ho to entry kaise karein?
POS Invoice में payment allocation से cash, card या UPI वाले bank ledger में रकम बाँटी जा सकती है। इससे शाम को cash ledger और bank statement दोनों अलग-अलग मिल जाते हैं।
दुकान का stock हर महीने कम क्यों निकलता है?
आमतौर पर बिना bill का माल निकलना, purchase entry देर से होना या गलत item में billing इसकी वजह है। महीने में एक बार physical stock गिनकर Physical Stock voucher से मिलान करें और negative stock warning को नज़रअंदाज़ न करें।

अपनी दुकान के लिए TallyPrime setup, item master import और counter staff की training चाहिए? हम पूरा retail setup करवा देते हैं।

WhatsApp पर पूछें

Related: POS Invoice · Barcode in TallyPrime · Silver vs Gold

💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database