WhatsApp Support

TallyPrime Shortcut Keys से काम दोगुना तेज़ — 15 Keys का Daily Workflow

TallyPrime में तेज़ काम का राज़ 95 keys याद करना नहीं, बल्कि 15 keys को अपनी daily routine में बैठा लेना है। Voucher के लिए F4–F9, बीच में ledger बनाने के लिए Alt+C, save के लिए Ctrl+A, और reports के लिए Alt+G — इतना सीख लिया तो mouse की ज़रूरत लगभग ख़त्म।

हमारे training batches में यही देखा है: जो operator mouse से menu ढूँढता है, वह दिन में 80–100 vouchers करता है; keyboard वाला उतने ही समय में काफ़ी ज़्यादा, और गलतियाँ भी कम। हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका का अध्याय 27 keyboard shortcuts पर है। ध्यान दें — कुछ keys पुराने versions से बदल चुकी हैं, इसलिए नीचे हर key हमने TallyPrime 7.x के हिसाब से दी है और उसका पूरा page linked है।

सुबह: Voucher entry (6 keys)

Key Voucher कब
F4 Contra Cash bank में जमा, ATM निकासी
F5 Payment कोई भी पैसा बाहर गया
F6 Receipt ग्राहक से पैसा आया
F7 Journal Adjustment, बिना cash/bank
F8 Sales Invoice
F9 Purchase Supplier bill

बाकी vouchers (Credit Note, Debit Note, Stock Journal आदि) के लिए F10 से पूरी list मिलती है।

Entry के बीच: 5 keys जो समय बचाती हैं

Key काम Tip
Alt+C Voucher छोड़े बिना नया ledger/item नई party आई तो वहीं बनाएं, entry अधूरी न छोड़ें
F2 Voucher date बदलें पिछली तारीख की entries एक साथ करें
Ctrl+R पिछली narration दोहराएं रोज़ की एक जैसी entries में
Ctrl+Enter Line के ledger/item का master alter GSTIN या rate गलत दिखे तो वहीं ठीक करें
Ctrl+A Save / Accept हर field पर Enter दबाने की ज़रूरत नहीं

दोपहर: Reports और सुधार (4 keys)

Key काम
Alt+G Go To — कोई भी report, master या voucher type नाम टाइप करके
Ctrl+G Switch To — Day Book से सीधे Balance Sheet, बिना पीछे गए
Alt+2 Day Book में voucher की duplicate copy — rent, salary जैसी monthly entries
Ctrl+F Report filter — सिर्फ़ एक party, ledger या amount range

साथ में Alt+F5 (detailed/condensed) और Enter से drill down याद रखें — report से सीधे voucher तक।

शाम: भेजना और बंद करना

Example: महीने की rent entry — 20 सेकंड में

हर महीने एक ही rent entry टाइप करने के बजाय: Alt+G → Day Book → F2 से पिछले महीने की date → rent वाले voucher पर Alt+2 → date और (बदली हो तो) amount ठीक करें → Ctrl+A। Narration भी साथ आ जाती है। यही तरीका salary, बिजली, internet जैसी हर monthly entry पर काम करता है। पुराना voucher देखते-देखते अगला-पिछला देखना हो तो Page Up / Page Down से saved vouchers में आगे-पीछे जाएं — Day Book पर लौटने की ज़रूरत नहीं।

एक हफ़्ते का practice plan

दिन फोकस
1–2 सिर्फ़ F4–F9 और Ctrl+A — mouse बिल्कुल नहीं
3 Alt+C और Ctrl+Enter — entry में masters
4 Alt+G और Ctrl+G — reports
5 Alt+2, Ctrl+R — repeat entries
6–7 Ctrl+F, Alt+F5, Alt+M — analysis और sharing

Common Mistakes

✕

Ctrl+S को save समझना

TallyPrime में save Ctrl+A है। Ctrl+S का काम बिल्कुल अलग और सीमित है।

✕

पुराने ERP 9 shortcut chart से सीखना

Filter, company select और कई keys बदल चुकी हैं — जैसे Ctrl+B अब Budget नहीं है। TallyPrime 7.x की list ही मानें।

✕

Esc दबाकर entry छोड़ देना

Esc screen बंद करता है; अधूरी entry save नहीं होती। पहले Ctrl+A, फिर आगे बढ़ें।

FAQ

TallyPrime mein save karne ki key kya hai?
TallyPrime में किसी भी voucher या master को save/accept करने के लिए Ctrl+A है। Ctrl+S save key नहीं है।
Kitni shortcut keys yaad karni chahiye?
शुरुआत में 15 keys काफ़ी हैं — voucher keys (F4 से F9), Alt+C, Ctrl+A, Alt+G, Ctrl+G, Alt+2, Ctrl+R, F2, Ctrl+Enter और Ctrl+F। Alt+F5 और Alt+M जैसी बाकी keys ज़रूरत पड़ने पर स्क्रीन के button bar में दिख जाती हैं।
Are Tally.ERP 9 shortcut keys the same in TallyPrime?
ज़्यादातर voucher keys वही हैं, पर कई keys बदल गई हैं — जैसे company select अब Alt+F3/F3 से और filter Ctrl+F से। पुराने charts पर भरोसा न करें, TallyPrime 7.x के हिसाब से keys देखें।
Ek jaisi entry baar-baar karni ho to kaunsi key?
Day Book में पुराने voucher पर Alt+2 दबाकर duplicate बनाएं, date और amount बदलें और Ctrl+A से save करें। Narration दोहराने के लिए Ctrl+R है।
Shortcut key kaam nahi kar rahi, kya karein?
Key screen-specific हो सकती है — हर key हर screen पर काम नहीं करती। Screen के right side button bar में देखें कि वहाँ कौन-सी key उपलब्ध है, और कोई TDL/add-on key बदल तो नहीं रहा, यह Ctrl+Alt+T से check करें।

Staff के लिए keyboard-first TallyPrime training चाहिए? हम office में या online batch करवाते हैं।

WhatsApp पर पूछें

Related: सभी TallyPrime Shortcut Keys · Esc Key · Voucher Types List

💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database