WhatsApp Support

TDS Basics for Small Business — TallyPrime में सही तरीका (नया Income-tax Act 2025)

अगर आप rent, contractor, CA/consultant की fees या commission देते हैं और आप deductor की श्रेणी में आते हैं, तो payment से पहले TDS काटना, सरकार में जमा करना और quarterly return भरना आपकी ज़िम्मेदारी है। 1 April 2026 से Income-tax Act 2025 लागू है, इसलिए section numbers और payment codes बदल गए हैं। TallyPrime में setup एक बार सही हो जाए तो हर entry पर TDS अपने आप calculate होता है।

हमारे पास आने वाले ज़्यादातर छोटे businesses की TDS problem एक जैसी होती है: साल भर TDS काटा ही नहीं, या काटा पर समय पर जमा नहीं किया, और साल के अंत में CA ने interest व disallowance का हिसाब बता दिया। यह post उसी गलती से बचाने के लिए है।

TDS एक मिनट में समझें

TDS का मतलब है — जो पैसा दे रहा है (deductor), वह payment का एक हिस्सा काटकर सरकार में जमा करता है, और लेने वाले (deductee) को उसका tax credit मिलता है। हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका के अध्याय 14 में theory और अध्याय 15 में TallyPrime की practical entries विस्तार से हैं। (Book के section numbers पुराने 1961 Act के हैं; नीचे नए Act की स्थिति दी है।)

Term मतलब
Deductor जो payment करता है और TDS काटता है — आपका business
Deductee जिसे payment मिलता है — landlord, contractor, CA आदि
TAN Deductor का TDS account number — इसके बिना TDS जमा या file नहीं होता
PAN (deductee का) न हो तो TDS ऊँची दर से कटता है
Challan सरकार में TDS जमा करने की receipt

नया Income-tax Act 2025 — क्या बदला

पुराने 194C, 194J, 194-I जैसे अलग-अलग sections की जगह नए Act में ज़्यादातर TDS provisions section 393 की tables में आ गए हैं। Tally के help page पर दी mapping के अनुसार contractor, professional fees, commission, rent और goods purchase — सब 393(1) की अलग-अलग entries हैं, और हर एक का नया payment code है।

Payment नए Act में (Tally help के अनुसार) ध्यान दें
Contractor (Individual/HUF) 393(1), code 1023 Income Tax Department के अनुसार rate 1%
Contractor (अन्य) 393(1), code 1024 Rate 2%
Professional fees 393(1), code 1027 Rate/threshold CA से confirm करें
Commission/Brokerage (अन्य) 393(1), code 1006 Rate/threshold CA से confirm करें
Rent — machinery / अन्य (building आदि) 393(1), code 1008 / 1009 Rate/threshold CA से confirm करें

कई websites पर पुराने rates चल रहे हैं, इसलिए यहाँ सिर्फ़ official source वाले figures हैं। बाकी के लिए incometax.gov.in देखें या CA से पूछें।

कौन TDS काटेगा?

TallyPrime में TDS setup — checklist

Step कहाँ क्या भरें
1 F11 → Enable Tax Deducted at Source (TDS) Yes; TAN, deductor type और responsible person की details
2 Create → TDS Nature of Payments Alt+H (Helper) से नए Act की list में से nature चुनें — section और code अपने आप आते हैं
3 TDS duty ledger Duties & Taxes group, type TDS — पूरी जानकारी TDS Payable ledger page पर
4 Party ledger TDS deductable = Yes, deductee type, PAN
5 Expense ledger (Rent, Professional Fees) TDS applicable और सही Nature of Payment

पुराना data है? Tally के अनुसार नए sections के लिए नया release ज़रूरी नहीं। नई Nature of Payment बनाएं, existing expense ledger alter करके उसे चुनें और revised applicability date 01-Apr-2026 दें, फिर Ctrl+A। TallyPrime 7.1 में नए Act के e-TDS return forms (138, 140, 143, 144) भी आ गए हैं — 7.1 updates देखें।

रोज़ का flow: booking, payment, challan

  1. Bill booking: CA का ₹50,000 का bill Journal (या purchase) में — Professional Fees Dr, party Cr, और TDS ledger चुनते ही TDS amount अपने आप।
  2. Party को payment: Payment voucher में सिर्फ़ net amount।
  3. सरकार को TDS: Challan से जमा करने के बाद Payment voucher में TDS ledger Dr, Bank Cr। Stat payment में Ctrl+F से pending TDS details autofill होती हैं; BSR code और challan number भरें।
  4. Due date: पुराने नियम में अगले महीने की 7 तारीख (March का 30 April) थी। नए Rules की date अपने CA से confirm करें।

Check करने के लिए Alt+G → TDS Reports में TDS Outstandings, Challan Reconciliation और Ledgers without PAN देखें।

Common Mistakes

✕

Party ledger में PAN खाली छोड़ना

PAN न होने पर ऊँची दर लगती है और return में error आता है। हर महीने Ledgers without PAN report देखकर PAN भरवाएं।

✕

नए Act के बाद भी पुरानी Nature of Payment चलाते रहना

1 April 2026 के बाद की entries पुराने section में जाएंगी तो return validation में दिक्कत आएगी। नई nature बनाकर revised applicability date 01-Apr-2026 दें।

✕

GST TDS और Income-tax TDS को मिलाना

दोनों अलग कानून हैं। GST वाले TDS के लिए TDS/TCS under GST देखें; ledgers भी अलग रखें।

FAQ

Kya har chhote business ko TDS kaatna padta hai?
नहीं। Company और firm आम तौर पर deductor होते हैं। Individual या HUF पर TDS की ज़िम्मेदारी तब आती है जब पिछले साल का business turnover या professional receipts तय limit से ऊपर हों। आपकी exact स्थिति अपने CA से confirm करें।
What changed in TDS from 1 April 2026?
Income-tax Act 2025 में TDS के ज़्यादातर provisions एक consolidated section 393 में tables के रूप में आ गए हैं और हर nature of payment का नया payment code है। TallyPrime में नई Nature of Payment बनाकर ledgers में revised applicability date 01-Apr-2026 देनी होती है।
TallyPrime mein TDS kaise enable karein?
F11 (Company Features) में Enable Tax Deducted at Source (TDS) को Yes करें और TDS details में TAN व deductor की जानकारी भरें। फिर TDS duty ledger, Nature of Payment और party/expense ledgers set करें।
PAN न हो तो TDS कितना कटेगा?
PAN न होने पर ऊँची दर से TDS कटता है। Tally के help page के अनुसार नए Act में No PAN rate अभी manually भरनी पड़ सकती है। इसलिए हर deductee ledger में PAN पहले ही भर लें और rate अपने CA से confirm करें।
GST वाला TDS और Income-tax वाला TDS एक ही है?
नहीं। GST में TDS सिर्फ़ कुछ notified deductors (जैसे government departments) पर लागू होता है और उसका अलग return है। यह post Income-tax वाले TDS के बारे में है।

नए Act के हिसाब से TDS masters update करने हैं या पुराने साल का TDS data साफ़ करना है? हम आपकी company में setup करके दिखा देते हैं।

WhatsApp पर पूछें

Related: TDS Payable Ledger · TDS Receivable Ledger · Professional Fees Ledger

💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database