WhatsApp Support

GST Monthly Compliance Routine — Books, GSTR-2B, IMS और 3B का सही क्रम

GST notices की सबसे आम वजह है — books, GSTR-1, GSTR-2B और GSTR-3B का आपस में मेल न खाना। हर महीने एक तय क्रम रखें: पहले books साफ़, फिर GSTR-1, फिर 2B और IMS मिलान, और सबसे आख़िर में GSTR-3B। TallyPrime में चारों reports एक ही data से बनती हैं, इसलिए क्रम सही हो तो mismatch लगभग ख़त्म हो जाता है।

हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका (भाग 2, अध्याय 26) में GST portal की filing विस्तार से है। यहाँ हम उसे एक monthly routine में बाँध रहे हैं — monthly filer के हिसाब से; QRMP वाले तारीखें due dates page से मिलाएं।

तारीख-वार routine

कब काम TallyPrime में
1–8 तारीख पिछले महीने के सारे sales, credit notes, purchase bills दर्ज F8, F9, Credit/Debit Note
8–10 GSTR-1 में Uncertain Transactions शून्य करें Alt+G → GSTR-1
11 GSTR-1 upload और file Alt+Z → All GST Options → Upload GST Returns
14 के बाद GSTR-2B download, books से मिलान GSTR-2B Reconciliation
14–18 IMS में Accept / Reject / Pending, upload, ज़रूरत हो तो 2B recompute Alt+G → Invoice Management System
18–20 GSTR-3B books vs portal compare, payment, file Alt+G → GSTR-3B
Filing के बाद GST payment की entry books में Payment voucher / Stat Payment

Step 1: Books साफ़ — पहले 10 दिन

GSTR-1 में Uncertain Transactions (Corrections needed) वो vouchers हैं जिनमें GST की जानकारी अधूरी है — party का GSTIN नहीं, HSN गायब, place of supply गलत। इन्हें पहले ठीक करें। आम checks:

Step 2: GSTR-1 — 11 तारीख

Upload से पहले Return View के B2B, B2C और HSN Summary के totals sales register से मिलाएं। File होने के बाद याद रखें: GSTR-3B की tax liability इसी GSTR-1 से auto-populate होती है, और GSTN की advisory के अनुसार July 2025 tax period से वह GSTR-3B में edit नहीं होती। गलती मिले तो उसी महीने की 3B से पहले GSTR-1A में सुधारें। Report का पूरा तरीका GSTR-1 guide में है।

Step 3: GSTR-2B और IMS — 14 से 18 तारीख

यहीं सबसे ज़्यादा पैसा फँसता है। 2B download करके TallyPrime की GSTR-2B Reconciliation report देखें:

Status क्या करें
Reconciled ITC 3B में लें
Mismatched Invoice no./date/amount ठीक करें
Available Only in Books Supplier से upload करवाएं; तब तक ITC पर सावधानी
Available Only on Portal Bill छूटा है तो दर्ज करें, आपका नहीं है तो IMS में Reject

फिर IMS में हर supplier invoice पर फ़ैसला: सही है तो Accept, गलत है तो Reject, माल अभी नहीं आया तो Pending। No action वाली invoices 2B बनते समय accepted मान ली जाती हैं — इसलिए “कुछ न करना” भी एक फ़ैसला है। Actions upload करने के बाद 2B recompute करें; GSTN के अनुसार 3B file करने तक यह हो सकता है।

Step 4: GSTR-3B — 20 तारीख

TallyPrime की GSTR-3B report में portal data download करके Ctrl+B से books और portal की comparison देखें। ITC उतना ही लें जितना 2B और आपकी books दोनों में सही है। Portal पर payment और filing के बाद TallyPrime में tax payment की entry करना न भूलें, वरना Duties & Taxes का balance अगले महीने गलत दिखेगा।

✕

2B देखे बिना books का पूरा ITC लेना

Supplier ने GSTR-1 नहीं भरा तो वह ITC 2B में नहीं होगा और बाद में notice। 3B से पहले 2B reconciliation हर महीने।

✕

GSTR-1 की गलती 3B में “adjust” करने की सोच

Auto-populated liability अब 3B में बदलती नहीं। सुधार GSTR-1A या अगले GSTR-1 में, 3B से पहले।

✕

Supplier invoice no. की जगह अपना voucher no.

हर purchase Mismatched आती है। Supplier Invoice No. और Date बिल्कुल bill जैसे भरें।

FAQ

GST monthly compliance mein sabse zyada galti kahan hoti hai?
Purchase side पर — books का पूरा ITC GSTR-3B में ले लिया जाता है, जबकि supplier ने invoice upload नहीं किया या IMS में उस पर action नहीं लिया गया। GSTR-3B भरने से पहले GSTR-2B reconciliation इसी गलती को रोकता है।
GSTR-1 mein galti ho gayi, 3B abhi file nahi kiya — kya karein?
उसी period की GSTR-3B file करने से पहले GSTR-1A से outward supply सुधार सकते हैं। GSTN की advisory के अनुसार July 2025 tax period से GSTR-3B में GSTR-1/1A से आई liability edit नहीं होती, इसलिए सुधार GSTR-1A में ही करें।
IMS mein action lena zaroori hai kya?
जिन invoices पर action नहीं लिया, वे GSTR-2B बनते समय accepted मानी जाती हैं। गलत या आपकी न होने वाली invoice को Reject करना, और जिसका माल अभी नहीं आया उसे Pending रखना आपकी ज़िम्मेदारी है।
When is GSTR-2B generated?
GSTR-2B सामान्यतः हर महीने 14 तारीख को generate होता है। GSTR-3B file करने तक IMS में action लेकर 2B दोबारा compute (regenerate) किया जा सकता है।
पुरानी pending GST return कब तक file हो सकती है?
GSTN advisories के अनुसार due date से तीन साल बीतने के बाद return portal पर file नहीं हो पाती। कोई return pending है तो तुरंत CA से बात करके file करें।

हर महीने 2B और books नहीं मिलते, या IMS समझ नहीं आ रहा? हम आपके TallyPrime में GST routine set करके team को सिखा देते हैं।

WhatsApp पर पूछें

Related: GSTR-1 vs GSTR-3B Reconciliation · GSTR-1 Mismatch Error · सभी GST guides

💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database