नए Business का Accounting TallyPrime में कैसे शुरू करें — पहले 30 दिन का Plan
नए business में accounting पहले bill के दिन से शुरू होनी चाहिए, साल के अंत से नहीं। TallyPrime में पहले हफ़्ते company और GST setup करें, दूसरे हफ़्ते masters बनाएं, तीसरे हफ़्ते रोज़ की entry की आदत डालें और चौथे हफ़्ते पहला month-end close करें।
20+ साल में हमने देखा है कि नए businesses की सबसे बड़ी गलती “अभी तो शुरुआत है, हिसाब बाद में देखेंगे” होती है। छह महीने बाद bills का ढेर, GST notices और bank statement की लंबी list — फिर हफ़्तों का काम। पहले 30 दिन सही निकल गए तो बाकी साल आसान रहता है।
पहले 30 दिन — एक नज़र में
| हफ़्ता | काम | TallyPrime में कहाँ |
|---|---|---|
| दिन 1–7 | Company, GST, features | Alt+K (Company) → Create; F11 (Features) |
| दिन 8–14 | Ledgers, stock items, opening balance | Alt+C (Create Master) |
| दिन 15–21 | Sales, purchase, payment की रोज़ entry | Vouchers: F8, F9, F5, F6 |
| दिन 22–30 | BRS, GST returns की तैयारी, backup | Banking Activities, GST reports, Alt+Y (Data) |
हफ़्ता 1: Company और GST setup
- Company बनाएं: Alt+K → Create में नाम, address, state, financial year beginning और books beginning date भरें। Books beginning वही date रखें जिस दिन से हिसाब शुरू हो रहा है।
- GST: GSTIN मिल गया है तो F11 → Enable Goods and Services Tax (GST) = Yes, फिर State, GSTIN, Registration Type (Regular/Composition) और GSTR-1 की periodicity भरें। पूरा तरीका GST registration setup guide में है।
- Features: Stock रखते हैं तो inventory चालू रखें; उधारी पर बेचते हैं तो Enable Bill-wise entry = Yes करें। Cost centre, batch, multiple godown अभी नहीं — ज़रूरत पड़ने पर बाद में।
- Invoice numbering: Sales voucher type में prefix के साथ automatic numbering रखें (जैसे AT/26-27/001)। GST invoice number financial year में unique होना चाहिए और 16 characters से ज़्यादा नहीं। Settings voucher numbering guide में।
हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका (अध्याय 5) में company बनाने का हर field screenshot के साथ समझाया है।
हफ़्ता 2: Masters — सिर्फ़ ज़रूरी वाले
पहले दिन 200 ledgers बनाने की ज़रूरत नहीं। ये 15–20 काफ़ी हैं:
| Ledger | Group |
|---|---|
| Owner’s / Partners’ Capital | Capital Account |
| Business bank account | Bank Accounts |
| Customers | Sundry Debtors (bill-by-bill चालू) |
| Suppliers | Sundry Creditors |
| Sales / Purchase (GST rate-wise या एक) | Sales Accounts / Purchase Accounts |
| CGST, SGST, IGST | Duties & Taxes |
| Rent, Salary, Electricity, Telephone | Indirect Expenses |
हर ledger का सही group कौन सा है, यह ledger group list में देखें। Stock items बनाते समय HSN और GST rate item में ही डाल दें — बाद में हर invoice पर tax अपने आप लगेगा।
Opening balance: अगर business पहले से कुछ दिन चल रहा है, तो books beginning date के bank, cash, capital, party और stock balances masters में भरें। Opening balance guide में तरीका है।
हफ़्ता 3: रोज़ की entry की आदत
नियम सीधा है — जिस दिन transaction, उसी दिन entry। शुरुआत इन चार vouchers से करें:
- Sales (F8) — हर बिक्री का invoice TallyPrime से ही बनाएं।
- Purchase (F9) — supplier का invoice number और date बिल्कुल bill जैसे भरें, वरना GSTR-2B मिलान में दिक्कत।
- Payment (F5) और Receipt (F6) — bank से हर लेन-देन, bill-wise reference के साथ।
- Narration में दो शब्द ज़रूर — “Cheque 004512, April rent”। छह महीने बाद यही आपको बचाएगा।
हफ़्ता 4: पहला month-end
- Bank statement से BRS करें — हर entry की bank date मिलाएं।
- Cash गिनें और TallyPrime के cash balance से मिलाएं।
- GSTR-1 के लिए sales register देखें; purchase bills GSTR-2B से मिलाएं।
- Trial Balance, P&L पर एक नज़र — कोई ledger गलत group में तो नहीं दिख रहा।
- Backup: Alt+Y (Data) → Backup, और एक copy computer के बाहर।
यही routine हर महीने चलेगा — पूरी list हमारी monthly accounting checklist में है।
Owner के personal खर्च business में डालना
घर का राशन या personal phone bill business expense में जाए तो profit और tax दोनों गलत। ऐसे खर्च Drawings ledger में डालें, या personal account से ही दें।
Cash में बिक्री, पर entry “बाद में”
हफ़्ते के अंत तक कई cash bills भूल जाते हैं और cash book negative या गलत हो जाता है। हर दिन बंद होने से पहले cash entries पूरी करें।
Customer ledger में bill-by-bill बंद रखना
बाद में पता नहीं चलता कौन सा invoice कितने दिन से बाकी है। Sundry Debtors में Maintain balances bill-by-bill = Yes पहले दिन से।
FAQ
Naye business mein TallyPrime kab se shuru karein?
GST registration aane se pehle ki entries ka kya karein?
Which ledgers should a new business create first?
Business shuru karne se pehle ke kharche kaise record karein?
पहले महीने के अंत में क्या check करें?
नया business है और TallyPrime setup सही से करवाना है? Company, GST, ledgers और invoice format — पहले दिन से सही, हम करवा देते हैं।
WhatsApp पर पूछेंRelated: GST in TallyPrime · Ledger Guide · Silver vs Gold