Year-End Closing Checklist — TallyPrime में 31 March से पहले और बाद के सारे काम
Year-end closing का सही तरीका है: February में पुराने pending काम साफ़ करें, 31 March को stock count और adjustment entries करें, फिर backup लेकर TallyPrime में Alt+F2 से नए साल में जाएं और 1 April को opening balances verify करें। जो business सब कुछ 31 March पर छोड़ता है, उसकी closing मई-जून तक खिंचती है।
हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका का अध्याय 36 पूरा year-end closing पर है, क्योंकि यही वो समय है जब हमारे पास सबसे ज़्यादा “emergency” calls आते हैं। यह post उसी का practical timeline है — entries के Dr/Cr के लिए हमारा year-end closing entries guide देखें।
Timeline — February से April
| कब | काम | TallyPrime में |
|---|---|---|
| Feb आख़िरी हफ़्ता | पुरानी उधारी साफ़ करें, parties से balance confirmation | Outstandings → Receivables / Payables |
| 1–15 March | पिछले महीनों की GST mismatch निपटाएं | GSTR-2B Reconciliation, IMS |
| 20 March तक | BRS February तक पूरा | Banking Activities → Bank Reconciliation |
| 31 March | Physical stock count, cash count | Ctrl+F7 Physical Stock |
| 31 March (date) | Depreciation, provisions, prepaid entries | F7 Journal |
| 1–7 April | March का BRS, final GST return, backup | Alt+Y → Backup |
| 1 April के बाद | नया period, invoice numbering, opening check | Alt+F2; Voucher Type alteration |
Part 1: 31 March से पहले
- उधारी की सफ़ाई: जो पैसा आ चुका है पर “On Account” पड़ा है, उसे सही bill से adjust करें। जो वसूल होना मुश्किल है, उस पर bad debt का फ़ैसला CA के साथ लें।
- Supplier balance confirmation: बड़े suppliers को ledger statement भेजें (Alt+M से e-mail/WhatsApp) और उनकी books से मिलाएं।
- GST: साल भर की purchase GSTR-2B से मिलाएं। किसी invoice का ITC छूट गया है तो वह अगले साल 30 November तक (या उससे पहले annual return भरने तक) ही लिया जा सकता है — इसलिए अभी पहचान लें।
- Advances: Suppliers को दिए और customers से लिए advances की list बनाएं — कौन से invoice से adjust होने हैं।
- Fixed assets: साल में खरीदे assets की list, bill date के साथ — depreciation के लिए CA को यह चाहिए।
Part 2: 31 March — count और entries
दिन बंद होने के बाद stock गिनें। अंतर हो तो Physical Stock voucher में गिनी हुई पूरी quantity डालें, difference नहीं। Cash भी गिनें और cash ledger से मिलाएं।
फिर 31 March की date से ये entries (रकम CA से तय करवाएं):
| Entry | किसलिए |
|---|---|
| Depreciation | Fixed assets की value घटाना |
| Outstanding expenses | मार्च का rent, salary, बिजली जो अभी दिए नहीं |
| Prepaid expenses | अगले साल के लिए पहले दिया insurance/rent |
| Accrued income | कमाई हो चुकी, invoice/receipt अभी नहीं |
| Tax provision | CA के calculation के अनुसार |
Part 3: नए साल में जाना
Period change या Split?
| तरीका | कब चुनें |
|---|---|
| Alt+F2 Period change | ज़्यादातर छोटे business; audit अभी बाकी है; पिछला साल same company में चाहिए |
| Alt+Y → Split | Data बहुत बड़ा, speed slow, और पिछले साल की audit पूरी |
दोनों से पहले backup ज़रूरी है। Split audit से पहले न करें — बाद में पुराने साल में सुधार मुश्किल हो जाता है। Period change की details Alt+F2 page पर हैं।
Invoice numbering
Sales, Credit Note, Debit Note voucher types में Set/Alter additional numbering details से नई series — starting number 1 और applicable from 1 April। Prefix में साल डालें (जैसे AT/27-28/), ताकि दो साल के invoice कभी टकराएं नहीं। Manual numbering वाले voucher type में यह option नहीं आता।
1 April — opening verify
Balance Sheet खोलकर देखें कि 31 March का closing = 1 April का opening। Debtors, creditors, bank, loans और stock — पाँचों पर नज़र डालें। Audit adjustments बाद में आएं तो 31 March की date पर entry करें; opening अपने आप बदल जाएगा।
Backup लिए बिना Split या period change
कुछ गड़बड़ हुई तो वापसी का रास्ता नहीं। Alt+Y → Backup, और एक copy computer से बाहर — फिर ही year change।
सारे काम 31 March के लिए छोड़ना
Balance confirmation और GST mismatch एक दिन में नहीं होते। February से शुरू करें, 31 March को सिर्फ़ count और entries।
नए साल में पुरानी invoice series चलती रहना
Duplicate invoice number से GST portal पर upload अटकता है। 1 April से नई series और prefix में साल।
FAQ
Year end closing kab shuru karni chahiye?
Kya naye saal ke liye nayi company banani padti hai?
Should I restart invoice numbering on 1 April?
Audit adjustment 1 April ke baad aaye to?
Year end par closing stock ki entry karni padti hai?
Year-end closing में मदद चाहिए — adjustment entries, split data या नए साल का setup? हम आपके data पर साथ बैठकर करवा देते हैं।
WhatsApp पर पूछेंRelated: Monthly Accounting Checklist · Depreciation Ledger · Split Company Errors