WhatsApp Support

Tally Data Security Tips — User Rights, Passwords, TallyVault और Edit Log

Tally data security का पहला नियम है — हर व्यक्ति का अपना login, और उतने ही rights जितना उसका काम है। TallyPrime में admin password, user-wise security levels, password policy, TallyVault encryption और Edit Log मिलकर यह पक्का करते हैं कि data चोरी, गलत बदलाव या “किसने किया पता नहीं” जैसी स्थिति न बने।

पिछले कुछ सालों में हमने ऐसे cases देखे हैं जहाँ पुराने accountant ने नौकरी छोड़ते समय entries बदल दीं, किसी ने Excel में पूरी party list और rates निकालकर competitor को दे दिए, और एक case में बिना password वाला laptop चोरी हो गया। हर बार नुकसान इसलिए हुआ क्योंकि TallyPrime की security सुविधाएँ चालू ही नहीं थीं। हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका (अध्याय 5, Section 5.11) में security controls का परिचय है; नीचे 7.1 के हिसाब से practical checklist है।

TallyPrime की security परतें — एक नज़र में

परत कहाँ किससे बचाती है
Admin user + password Alt+K → Alter → Control User Access to Company Data = Yes कोई भी company खोलकर सब कुछ बदल दे
User-wise login Alt+K → Users and Passwords साझा login से जवाबदेही खत्म
Security levels (roles) Alt+K → User Roles Operator का reports/export तक पहुँचना
Password policy Company menu → Password Policy “1234” जैसे कमज़ोर passwords
TallyVault Alt+K → TallyVault Data folder copy करके कहीं और खोलना
Edit Log Alt+K → Alter → F12 → Set Edit Log Applicability चुपचाप बदली गई entries

10 point data security checklist

  1. Admin password चालू करें — company alter करके Control User Access to Company Data = Yes, admin username और मज़बूत password। Admin login owner के पास रहे, accountant के पास नहीं।
  2. हर user का अलग login — Alt+K → Users and Passwords। “accounts” नाम का एक साझा login न बनाएं; तब Edit Log में भी सबका नाम एक ही आएगा।
  3. Role के हिसाब से rights — TallyPrime में owner और data entry जैसे default levels हैं। Alt+K → User Roles में अपना level बनाएं: billing staff को सिर्फ़ Sales/Receipt, godown staff को सिर्फ़ inventory vouchers।
  4. Export और print पर रोक — party list, rates और outstanding सबसे संवेदनशील data है। Operators के level में export/print सिर्फ़ उन्हीं reports का दें जो ज़रूरी हैं।
  5. Password policy — minimum length, complexity और समय-समय पर बदलाव। Operator को अपना password खुद बदलने की सुविधा दें ताकि admin को सबके passwords न पता हों।
  6. TallyVault — laptop या ऐसे computer पर जहाँ कई लोग बैठते हैं, Alt+K → TallyVault से data encrypt करें। यह password भूलने पर data हमेशा के लिए बंद हो जाता है — owner इसे सुरक्षित लिखकर अलग रखे।
  7. Edit Log चालू रखें — Companies Act के तहत आने वाली companies के लिए audit trail ज़रूरी है। Alt+K → Alter → F12 → Set Edit Log Applicability → Enable Edit Log = Yes। किसी entry का इतिहास देखने के लिए alteration screen में Alt+Q।
  8. Remote और browser access सोच-समझकर — Users and Passwords में Allow Remote Access / Allow Browser Access सिर्फ़ उन Tally.NET IDs को दें जिन्हें सच में चाहिए; staff छोड़े तो उसी दिन हटाएं।
  9. Staff छोड़ने पर तुरंत — उसका user disable/हटाएं, और जिन passwords का उसे पता था वे बदलें।
  10. Backup भी सुरक्षित — pen drive पर पड़ा बिना password का backup चोरी का सबसे आसान रास्ता है। TallyDrive backup में Backup Password और Recovery Key रखें — देखें Tally backup best practices।

Typical office के लिए security levels

User Level क्या कर सके
Owner Administrator / Owner सब कुछ, users और security भी
Senior accountant Custom (Accountant) सारी entries और reports, users नहीं
Billing staff Custom (Billing) Sales, Receipt; सिर्फ़ अपनी day book
CA / Auditor Auditor या read-only level Reports देखना, entry नहीं

Windows और computer level पर भी ध्यान दें

कब custom TDL मदद करती है

Standard roles से ज़्यादा बारीक नियंत्रण चाहिए — जैसे billing staff rate या discount न बदल सके, एक तय रकम से ऊपर के voucher पर approval, या पुरानी तारीख की entry पर रोक — तो user restriction TDL और voucher approval TDL जैसे solutions काम आते हैं।

Common Mistakes

✕

Admin password accountant के पास

तब owner का कोई नियंत्रण नहीं रहता। Admin login owner रखे; accountant को अलग, सीमित login दें।

✕

TallyVault password सिर्फ़ याद रखना

भूल गए तो data वापस नहीं मिलता, Tally भी नहीं निकाल सकती। लिखकर सुरक्षित जगह रखें।

✕

Edit Log बंद करना ताकि “data हल्का रहे”

Audit trail ज़रूरी हो तो यह नियम का उल्लंघन है, और गलत बदलाव पकड़ने का रास्ता भी बंद। Edit Log चालू रखें।

FAQ

TallyPrime mein user-wise password kaise lagayein?
Alt+K (Company) → Alter में Control User Access to Company Data = Yes करके administrator का username और password बनाएं। फिर Alt+K → Users and Passwords में हर user का अलग username, password और security level दें।
What is the difference between TallyVault and user password?
User password तय करता है कि कौन company खोलकर क्या कर सकता है। TallyVault company data को encrypt करता है, ताकि बिना vault password के data खोला ही न जा सके। TallyVault password भूलने पर data वापस नहीं मिलता, इसलिए उसे सुरक्षित लिखकर रखें।
Kisne entry badli, yeh kaise pata karein?
Company में Edit Log चालू हो तो voucher या master की alteration screen में Alt+Q से Edit Log खुलता है। इसमें हर version, user, date और time दिखता है।
Admin password bhool gaye to kya karein?
Help site के अनुसार admin password वापस नहीं मिलता; user level पर company खोलकर data export करके नई company में import करना पड़ सकता है, या पुराना backup काम आता है। ऐसी स्थिति में अपने Tally partner से मिलें।
क्या data entry operator को reports देखने से रोक सकते हैं?
हाँ। Alt+K → User Roles में नया security level बनाकर तय करें कि उस level के user कौन से vouchers बना सकते हैं और कौन सी reports देख, print या export कर सकते हैं।

अपने office के लिए user roles, password policy और Edit Log setup करवाना है? हम आपके staff के हिसाब से security design करते हैं।

WhatsApp पर पूछें

Related: Tally Backup Best Practices · Alt+Q Edit Log · User Restriction TDL

💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database