Tally Backup Best Practices — Daily Backup, TallyDrive, Schedule और Restore Test
Backup वही अच्छा है जो restore हो सके — इसलिए Tally backup की सबसे अच्छी routine है: रोज़ automatic backup, एक copy computer से बाहर (TallyDrive या दूसरी drive), और हर महीने एक बार restore करके जाँच। TallyPrime 7.x में Alt+Y → Backup & Restore में यह सब — local backup, TallyDrive cloud और Schedule Backup — एक ही जगह है।
हमारे पास साल में कई बार ऐसे calls आते हैं: “Hard disk गई, backup छह महीने पुराना है”, “ransomware ने D: drive lock कर दी — backup भी उसी drive पर था”। Data recovery हमेशा possible नहीं होती, और होती भी है तो महँगी। रोज़ के 2 मिनट इससे बचा लेते हैं। हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका (अध्याय 5, Section 5.9) में “teen-layer backup” का सुझाव है — यहाँ उसी को 7.1 के menus के साथ विस्तार दिया है।
TallyPrime में backup के तीन तरीके
| तरीका | कहाँ | कब काम का |
|---|---|---|
| Manual backup | Alt+Y → Backup & Restore → Backup | Year-end, release update, बड़े बदलाव से पहले |
| Schedule Backup | Alt+Y → Backup & Restore → Schedule Backup (Alt+A से नया schedule) | रोज़ का automatic backup — भूलने का झंझट नहीं |
| TallyDrive (cloud) | Backup Data Path = TallyDrive | Computer खराब/चोरी होने पर भी copy सुरक्षित |
TallyDrive और scheduled backup TallyPrime 7.0 से हैं; इनके लिए valid license और active TSS चाहिए (TSS expired हो तो connected services रुकती हैं)। Release 6.x तक Backup और Restore Alt+Y में अलग-अलग options थे।
3-2-1 नियम — Tally data के लिए
- 3 copies — live data + 2 backups।
- 2 अलग जगह — जैसे दूसरी internal drive और external drive/NAS।
- 1 copy office से बाहर — TallyDrive या owner के घर रखी encrypted drive।
Backup उसी drive पर रखना जहाँ data है, backup नहीं — सिर्फ़ copy है। Disk गई तो दोनों गए।
Schedule Backup set करने की steps
| Step | क्या करें |
|---|---|
| 1 | Alt+Y (Data) → Backup & Restore → Schedule Backup |
| 2 | पहले से schedules हों तो list खुलेगी; Alt+A से नया schedule |
| 3 | Backup Data Path — TallyDrive या local/network folder |
| 4 | Company चुनें (या All Items), frequency set करें |
| 5 | TallyDrive हो तो Backup Password और Recovery Key — दोनों अलग सुरक्षित जगह लिखें |
| 6 | Ctrl+A से save; schedule report में last status और next backup दिखता है, F6 से तुरंत backup |
Daily / weekly / monthly backup routine
| कब | क्या | कहाँ |
|---|---|---|
| रोज़ (शाम) | Scheduled backup | TallyDrive या network/दूसरी drive |
| हर हफ़्ते | Manual backup | External drive — फिर drive निकालकर अलग रखें |
| हर महीने | Restore test | नए खाली folder में restore करके Trial Balance मिलाएं |
| Year-end / GST annual return | Special backup, नाम के साथ | सालों तक संभालकर |
| Release update या migration से पहले | Manual backup | अलग folder |
Restore test क्यों और कैसे
बहुत से offices में backup रोज़ बनता है, पर कोई जाँचता नहीं कि वह खुलता भी है या नहीं। महीने में एक बार:
- Alt+Y → Backup & Restore → Restore → Local या TallyDrive चुनें।
- Restore path में नया खाली folder दें — live data वाला folder नहीं।
- Restored company खोलकर Trial Balance और Stock Summary की closing value live data से मिलाएं।
- सब ठीक हो तो test company बंद करें और folder हटा दें।
Restore में company पहले से मौजूद हो तो Replace उसे हटा देता है — शक हो तो Skip करके अलग folder में restore करें। Errors आएं तो देखें Backup/Restore errors।
Backup fail होने के आम कारण
- Computer sleep में — scheduled time पर system चालू होना चाहिए; power settings में sleep बंद करें।
- Write permission नहीं — backup folder पर Windows user को write permission दें।
- Pen drive निकली हुई — schedule हमेशा स्थायी path पर रखें, pen drive पर नहीं।
- Corrupt data — खराब company का backup नहीं बनता; पहले repair: Data corrupted।
Multi-user office और cloud users के लिए
Gold LAN setup में backup data वाले computer (server) पर schedule करें, client computer से नहीं — network path से backup अक्सर fail होता है। Tally on Cloud पर server-side backup होता है, फिर भी हर महीने एक local copy अपने पास रखना अच्छी आदत है।
Common Mistakes
Backup उसी drive पर
Disk failure या ransomware में data और backup दोनों गए। कम से कम एक copy अलग drive या TallyDrive पर।
कभी restore करके न देखना
ज़रूरत के दिन पता चलता है कि backup अधूरा या corrupt था। हर महीने restore test।
TallyDrive का Backup Password और Recovery Key खो देना
दोनों न हों तो वह cloud backup restore नहीं होगा। दोनों लिखकर अलग-अलग सुरक्षित जगह रखें।
FAQ
TallyPrime mein backup kaise lein?
Can TallyPrime take backup automatically?
TallyDrive kya hai?
Backup kitne din tak rakhna chahiye?
Restore करते समय Replace चुनें या Skip?
Scheduled backup, TallyDrive setup या किसी पुराने backup से restore में दिक्कत? WhatsApp करें — हम remotely set कर देते हैं।
WhatsApp पर पूछेंRelated: Backup & Restore Errors · Alt+Y Data Menu · Tally Data Security Tips