TallyPrime से TDL कैसे Remove करें? — Disable, Unload और Account TDL
TallyPrime से TDL हटाने का official तरीका: F1 (Help) → TDLs & Add-Ons → F4 (Manage Local TDLs) → उस file के सामने Load TDL = No → Ctrl+A। सारी local TDLs एक साथ बंद करनी हों तो उसी screen पर Load selected TDL files on startup = No कर दें। Account TDL और add-ons license से जुड़े होते हैं, उनका तरीका अलग है — नीचे देखें।
पहले समझें: कौन-सी TDL हटानी है?
Ctrl+Alt+T दबाकर TDL Management खोलें। यहाँ local TDL और account TDL अलग गिने जाते हैं। जो TDL आपको हटानी है, वह किस प्रकार की है — उसी से तरीका तय होगा।
| प्रकार | कैसे हटाएँ |
|---|---|
| Local TDL (एक file) | F4 → उस file पर Load TDL = No |
| सारी local TDLs | F4 → Load selected TDL files on startup = No |
| Tally.ini में लिखी TDL | Tally.ini में User TDL = No या TDL line के आगे ; |
| Account TDL / TallyShop add-on | Control Centre से configuration बदलें → Manage License → F5 Update |
| Tally Plug-in (built-in) | F1 → Tally Plug-Ins → Enter → O (Opt-Out) |
Step-by-step: एक Local TDL हटाना
| Step | क्या करें |
|---|---|
| 1 | Company data का backup लें |
| 2 | F1 (Help) → TDLs & Add-Ons, या Ctrl+Alt+T |
| 3 | F4 (Manage Local TDLs) दबाएँ |
| 4 | File Name list में जिस TDL को हटाना है, उसके सामने Load TDL = No |
| 5 | Ctrl+A से save करें |
| 6 | TDL Management में confirm करें कि वह TDL अब loaded नहीं है |
Load TDL = No करने से file list में बनी रहती है, बस load नहीं होती — बाद में वापस चाहिए तो सिर्फ़ Yes करना है। पक्का हटाना हो तो TDL बंद करने के बाद उसकी file भी folder से अलग रख दें।
TallyPrime TDL की वजह से खुल नहीं रहा?
कभी-कभी गलत या पुरानी TDL के कारण TallyPrime खुलते ही error या Memory Access Violation देता है। तब F4 तक पहुँचना मुश्किल होता है। ऐसे में:
- TallyPrime पूरी तरह बंद करें।
- Installation folder की Tally.ini की एक copy बनाएँ, फिर original को Notepad में खोलें।
- User TDL = No करें, या समस्या वाली TDL line के आगे semicolon (;) लगा दें।
- Save करके TallyPrime खोलें। अब F4 में जाकर उस TDL को ठीक से बंद करें।
विस्तार के लिए हमारा TDL errors guide देखें।
Account TDL और Add-on हटाना
Account TDL आपके license account में configure होती है, इसलिए F4 वाली list में उसे बंद करने से वह पूरी तरह नहीं जाती। उसे Tally के Control Centre में TDL configuration से हटाना या बदलना होता है, फिर हर computer पर F1 → Settings → License → Manage License में F5 (Update) करके TallyPrime restart करें। Configuration में “Allow Local TDL(s)” भी set होता है — इसलिए यह काम अपने Tally partner से करवाना बेहतर है।
Tally Plug-ins अलग हैं
TallyPrime 5.0 से आए Tally Plug-ins (जैसे TallyCapital, Bharat Connect for Business) Tally Solutions का अपना built-in हिस्सा हैं, TDL नहीं। इन्हें F1 → Tally Plug-Ins से Opt-Out किया जाता है, और वापस चालू करने के लिए partner की ज़रूरत पड़ती है — इसलिए सोच-समझकर opt-out करें।
सिर्फ़ file delete करके समझना कि TDL हट गई
File हटाने पर भी path list में रहता है और TDL Management में error/not loaded दिखता रहता है। पहले F4 में Load TDL = No करें, फिर file हटाएँ।
Data-entry TDL हटाकर बीच साल का data अधूरा छोड़ना
अगर TDL extra fields (जैसे LR No., salesman) save करती थी, तो उसे हटाने पर वे values reports में नहीं दिखेंगी। Year के बीच TDL हटाने से पहले सोचें, और उसकी file संभालकर रखें।
FAQ
How to remove TDL from TallyPrime?
TDL हटाने से मेरा data delete होगा?
Account TDL कैसे हटाएँ?
TallyPrime TDL ki wajah se khul hi nahi raha, kaise hataun?
Tally Plug-in कैसे बंद करें?
पुरानी TDL हटाकर नई बनवानी है, या समझ नहीं आ रहा कौन-सी TDL गड़बड़ कर रही है — WhatsApp करें, हम remote पर check कर देंगे।
WhatsApp पर पूछेंRelated: TDL Customization Services · TDL कैसे Load करें · Loaded TDL Check करें