WhatsApp Support

TallyPrime में TDL कैसे Load करें? — Step-by-Step (F1 → TDLs & Add-Ons)

TallyPrime में TDL load करने का सीधा रास्ता: F1 (Help) → TDLs & Add-Ons → F4 (Manage Local TDLs) → Load selected TDL files on startup = Yes → file का path दें → Ctrl+A। Shortcut चाहिए तो किसी भी screen से Ctrl+Alt+T दबाकर सीधे TDL Management पर पहुँचें। दूसरा तरीका Tally.ini file है, और कई computers के लिए Account TDL।

शुरू करने से पहले — 3 तैयारी

तरीका 1: F4 — Manage Local TDLs (सबसे आसान)

Step क्या करें
1 TallyPrime खोलें → F1 (Help) → TDLs & Add-Ons, या Ctrl+Alt+T
2 TDL Management report में F4 (Manage Local TDLs) दबाएँ
3 Load selected TDL files on startup = Yes
4 File चुनें — Specify Path (पूरा path टाइप करें) या Select from Drive (folder browse करें)
5 और TDL हों तो अगली line में उसी तरह जोड़ें
6 Ctrl+A से save करें
7 TDL Management में देखें — TDL loaded दिख रही है या कोई error

तरीका 2: Tally.ini से load करना

पुराने users यह तरीका पसंद करते हैं, खासकर जब कई TDLs एक साथ लगानी हों या TallyPrime खुल ही न रहा हो।

  1. TallyPrime बंद करें।
  2. TallyPrime installation folder में Tally.ini को Notepad में खोलें।
  3. User TDL = Yes करें।
  4. TDL वाली line से आगे का semicolon (;) हटाएँ और file लिखें, जैसे TDL = D:\TallyPrime\TDL\Invoice.tcp। हर TDL के लिए अलग TDL line।
  5. Save करें और TallyPrime खोलें।

Tally.ini में गलत typing से TallyPrime की दूसरी settings भी बिगड़ सकती हैं, इसलिए edit से पहले उसकी copy रख लें।

तरीका 3: Account TDL / Add-on (कई computers के लिए)

अगर TDL कई computers या branches पर चाहिए, तो हर जगह file copy करने के बजाय Account TDL सही है। इसे Tally के Control Centre में license account से जोड़ा जाता है। फिर हर computer पर F1 → Settings → License → Manage License में F5 (Update) करके TallyPrime restart करने पर TDL अपने-आप आ जाती है। TallyShop add-ons भी इसी तरह license से deploy होते हैं। यह setup आमतौर पर आपका Tally partner करता है।

Remote access users के लिए

Remote (Tally.NET) user को local TDL चाहिए तो Alt+K (Company) → Users and Passwords में उस user के लिए Allow Local TDL Files = Yes करना होता है। Data-entry staff के लिए इसे No रखना सुरक्षित है — हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका के security वाले अध्याय में भी यही सलाह है।

✕

Network/shared folder से TDL load करना

Network drive disconnect हुई तो TDL load नहीं होगी और feature अचानक गायब लगेगा। TDL हमेशा local drive के fixed folder से load करें।

✕

एक साथ कई नई TDL लगाना

दो TDLs आपस में टकरा सकती हैं और पता नहीं चलता कौन-सी दोषी है। हर नई TDL अकेले load करके test करें।

✕

Load के बाद status check न करना

Save करने का मतलब यह नहीं कि TDL चल रही है। Ctrl+Alt+T से loaded status ज़रूर देखें।

FAQ

How to load TDL in TallyPrime?
F1 (Help) > TDLs & Add-Ons (या Ctrl+Alt+T) > F4: Manage Local TDLs खोलें। Load selected TDL files on startup = Yes करें, Specify Path या Select from Drive से file चुनें और Ctrl+A से save करें।
TDL load करने के बाद TallyPrime restart करना ज़रूरी है?
F4 से load करने पर आमतौर पर TDL तुरंत load हो जाती है। Tally.ini से TDL जोड़ी हो तो TallyPrime बंद करके दोबारा खोलना पड़ता है।
Tally.ini में TDL कैसे जोड़ें?
TallyPrime installation folder में Tally.ini को Notepad में खोलें, User TDL = Yes करें और TDL = file का नाम या path वाली line जोड़ें (आगे का semicolon हटाकर)। Save करके TallyPrime खोलें।
Multi-user (Gold) में हर computer पर TDL लगानी होगी?
Local TDL हर उस computer पर load करनी होती है जहाँ उसकी ज़रूरत है। कई computers हों तो Account TDL बेहतर है, जो license update से हर site पर आ जाती है।
TDL load hone ke baad bhi feature nahi dikh raha, kya karein?
Ctrl+Alt+T से देखें TDL loaded है या नहीं। Path गलत हो, file हट गई हो या TDL आपकी release से compatible न हो तो feature नहीं दिखता। विस्तार हमारे TDL errors page पर है।

TDL load करने में दिक्कत आ रही है या नई customisation बनवानी है — screenshot WhatsApp करें, हम remote से देखकर बता देंगे।

WhatsApp पर पूछें

Related: TDL Customization Services · Loaded TDL कैसे Check करें · TDL कैसे Remove करें

💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database