WhatsApp Support

FIFO vs Weighted Average — TallyPrime में Stock Valuation (Example के साथ)

FIFO में मानते हैं कि पहले खरीदा माल पहले बिका, इसलिए बचा हुआ stock नई (latest) rates पर value होता है; Weighted Average में सारी खरीद का औसत rate निकालकर उसी rate से बिक्री की cost और closing stock दोनों value होते हैं। दाम बढ़ रहे हों तो FIFO ज़्यादा closing stock और ज़्यादा profit दिखाता है। TallyPrime में default Avg. Cost है, और method हर stock item में अलग से चुना जा सकता है।

Worked Example — एक ही item, दो methods

मान लीजिए आप “Steel Bottle 1L” बेचते हैं। April महीने में:

तारीख Transaction Qty Rate (₹) Amount (₹)
1 Apr Purchase 100 50 5,000
10 Apr Purchase 100 60 6,000
20 Apr Sales 150 80 12,000
30 Apr Closing Stock 50 ? ?

FIFO से हिसाब

बिकी 150 units में पहले 1 Apr वाले 100 units (₹50) गए, फिर 10 Apr वाले 50 units (₹60)।

Weighted Average से हिसाब

Average rate = कुल cost ÷ कुल qty = 11,000 ÷ 200 = ₹55 प्रति unit।

Result की तुलना

Method COGS (₹) Closing Stock (₹) Gross Profit (₹)
FIFO 8,000 3,000 4,000
Weighted Average 8,250 2,750 3,750
फ़र्क 250 250 250

ध्यान दें — कुल cost (₹11,000) दोनों में वही है, बस बिक्री और बचे stock के बीच अलग बँटती है। दाम बढ़ रहे थे (₹50 → ₹60), इसलिए FIFO ने ₹250 ज़्यादा profit दिखाया। अगर दाम गिर रहे हों तो उल्टा होगा — FIFO कम profit दिखाएगा। यही फ़र्क साल भर और सैकड़ों items पर लाखों में पहुँच सकता है।

किस business के लिए कौन-सा method

Method कब ठीक रहता है
Avg. Cost (default) General trading, जहाँ एक ही item अलग-अलग rate पर बार-बार आता है
FIFO Pharma, FMCG, food — जहाँ माल सच में पुराना पहले निकलता है (expiry वाला)
Monthly Avg. Cost जहाँ हर महीने का अलग average चाहिए
Standard Cost Manufacturing, जहाँ पहले से तय cost से variance देखना है

हमारी book TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका (अध्याय 10, Stock Valuation Methods) में यह भी लिखा है कि LIFO भारत में generally accepted नहीं है — TallyPrime में option होने के बावजूद Indian books के लिए इससे बचें।

TallyPrime में Costing Method कहाँ set करें

  1. Alt+G (Go To) → Alter Master → Stock Item → item चुनें।
  2. F12 (Configure) में Use Costing and Market Valuation Methods for Stock Items को Yes करें। Option न दिखे तो Show more configurations / Show all configurations Yes करें।
  3. अब item screen पर Costing Method में FIFO या Avg. Cost चुनें, और ज़रूरत हो तो Market Valuation Method भी।
  4. Ctrl+A से save करें।

बदलने से पहले असर देखना हो तो Stock Summary या Balance Sheet में Basis of Values से दूसरा valuation method चुनकर closing stock compare कर लें।

✕

साल के बीच में method बदलना

इससे closing stock और profit दोनों बदल जाते हैं और audit में सवाल उठते हैं। बदलाव करना हो तो नए financial year की शुरुआत से, CA की सलाह से करें।

✕

Negative stock को ignore करना

Purchase entry देर से डालने पर stock minus में चला जाता है और FIFO/Average दोनों की value बिगड़ जाती है। Purchase पहले, sales बाद में — यह order रखें।

FAQ

TallyPrime mein default stock valuation method kya hai?
TallyPrime में हर stock item का default costing method Avg. Cost (Average Cost) होता है। ज़रूरत हो तो item-wise FIFO, Last Purchase Cost, Standard Cost, Monthly Avg. Cost आदि चुन सकते हैं।
Which is better for GST and income tax, FIFO or weighted average?
Indian accounting standard (AS 2 / Ind AS 2) inventory के लिए FIFO और weighted average दोनों मानता है, LIFO नहीं। सबसे ज़रूरी है consistency — जो method चुनें वही हर साल लगाएं, और बदलने से पहले अपने CA से बात करें।
Kya har stock item ka alag method ho sakta hai?
हाँ। TallyPrime में costing method stock item level पर set होता है, इसलिए एक item FIFO और दूसरा Avg. Cost पर रह सकता है।
Method badalne se pehle dono ka farak kaise dekhein?
Stock Summary या Balance Sheet में Basis of Values option से अलग valuation method चुनकर closing stock की value compare कर सकते हैं। इससे masters बदले बिना असर दिख जाता है।

Closing stock की value गड़बड़ आ रही है या method बदलना है? अपना data दिखाइए, हम कारण ढूँढकर सही setting कर देंगे।

WhatsApp पर पूछें

Related: Purchase Voucher · Sales Voucher · Voucher Entry Guide · TallyPrime 7.1

💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database