WhatsApp Support

Cloud vs Desktop Tally — आपके Business के लिए क्या सही है?

TallyPrime मूल रूप से cloud based नहीं है — यह Windows पर install होने वाला desktop software है और data आपके अपने computer में रहता है। लेकिन उसी TallyPrime को cloud server पर host करके (Tally on Cloud) आप office, घर या tour — कहीं से भी internet के ज़रिए काम कर सकते हैं। सवाल यह नहीं कि कौन “बेहतर” है, सवाल यह है कि आपके business का काम कैसे चलता है।

Desktop Tally क्या है?

TallyPrime office के computer पर install होता है। Silver license एक computer पर, Gold license LAN पर कई users के लिए चलता है। Data (company folder) उसी machine या office server पर रहता है। Internet सिर्फ़ GST, e-Invoice, license update जैसे कामों के लिए चाहिए — रोज़ की entry offline हो जाती है।

Cloud Tally क्या है?

यहाँ वही TallyPrime और आपका data एक cloud server (जैसे AWS) पर रहता है। आप अपने laptop, Mac, tablet या phone से remote desktop के ज़रिए login करते हैं और screen पर वही Gateway of Tally खुलता है। हमारी book (TallyPrime 7.0 सम्पूर्ण मार्गदर्शिका, अध्याय 1) में भी यही लिखा है — TallyPrime सीधे Mac, Android या iOS पर install नहीं होता; वहाँ इस्तेमाल के लिए Tally on Cloud का रास्ता है।

Cloud vs Desktop — सीधी तुलना

Point Desktop (Local Install) Cloud (Hosted TallyPrime)
कहाँ से काम Office के computer / LAN से कहीं से भी, किसी भी device से
Internet रोज़ की entry के लिए ज़रूरी नहीं हमेशा ज़रूरी — net बंद तो काम बंद
Speed Local machine जितनी तेज़ Internet की quality पर निर्भर
Multi-location Data Sync या pen drive से सब एक ही data में real-time
Backup आपकी ज़िम्मेदारी Provider का scheduled backup
Cost License + अपना computer/server License + monthly/yearly hosting
Data control पूरी तरह आपके हाथ में Provider के server पर (user-wise login के साथ)

किसके लिए Desktop सही है

किसके लिए Cloud सही है

बीच का रास्ता: Browser Reports

बहुत से owners को पूरा cloud नहीं चाहिए — उन्हें बस बाहर से sales, outstanding और cash-bank देखना होता है। TallyPrime में company को connect करके Tally.NET ID वाले users browser (mobile browser भी) में reports देख सकते हैं। इसके लिए office वाले computer पर TallyPrime चालू और internet से जुड़ा होना चाहिए, और user को उन reports की Display permission देनी होती है। Entry का काम इसमें नहीं होता।

Cloud vs Data Synchronization — confuse न हों

हमारी book के अध्याय 23 में यह फ़र्क विस्तार से है। Short में: Cloud में सब एक ही server पर काम करते हैं और internet हमेशा चाहिए। Data Sync में हर branch का अपना TallyPrime होता है, सब offline काम करते हैं और तय समय पर data HO से sync होता है। Real-time चाहिए तो cloud, रोज़ शाम का sync काफ़ी है तो Data Sync।

✕

“Cloud” के नाम पर किसी के भी server पर data डाल देना

Hosting provider से पूछें — data कहाँ रखा है, backup कितनी बार होता है, और काम छोड़ने पर data कैसे वापस मिलेगा। License और data हमेशा आपके नाम पर होने चाहिए।

✕

Cloud पर भी local backup न रखना

Provider का backup अच्छा है, पर महीने में एक बार अपनी copy भी download कर लें। दो जगह backup = चैन की नींद।

FAQ

Is TallyPrime cloud based?
नहीं, TallyPrime Windows पर install होने वाला desktop software है और data आपके computer पर रहता है। इसे cloud server पर host किया जा सकता है (Tally on Cloud), जिससे आप internet के ज़रिए कहीं से भी वही TallyPrime चला सकते हैं।
Cloud Tally ke liye naya license lena padega?
ज़्यादातर cases में आपका existing TallyPrime license cloud server पर चल जाता है। Multi-user के लिए Gold license चाहिए। Setup से पहले license और TSS status check करना ज़रूरी है।
Sirf mobile par reports dekhni hain, to kya cloud zaroori hai?
नहीं। अगर सिर्फ़ reports देखनी हैं तो TallyPrime की Browser reports (Tally.NET ID से) काफ़ी हो सकती हैं। Data entry भी बाहर से करनी हो या कई लोगों को अलग-अलग जगह से काम करना हो, तब cloud सही है।
Internet slow ho to cloud Tally chalega?
Cloud Tally के लिए stable internet ज़रूरी है। Normal broadband या 4G आम तौर पर काफ़ी है, पर जहाँ net बार-बार कटता हो वहाँ desktop install बेहतर रहता है।

Desktop रखें या cloud पर जाएँ — अपनी requirement बताइए, हम users, branches और budget देखकर सही setup सुझाएँगे। Cloud setup और data migration भी हम करते हैं — details Tally on Cloud page पर।

WhatsApp पर पूछें

Related: Tally on Cloud (AWS) · Silver vs Gold · Mobile पर Tally Reports · TallyPrime Server

💬 WhatsApp Help 🔍 Ledger Database